Home Uncategorized ‘सामना’ में सुशांत की खबर पर परिवार को ऐतराज:बड़े भाई नीरज बब्लू...

‘सामना’ में सुशांत की खबर पर परिवार को ऐतराज:बड़े भाई नीरज बब्लू ने कहा- संजय राउत पर मानहानि का केस करेंगे, न पिता दूसरी शादी करना चाहते थे, न सुशांत नाराज थे पटना

444
  • राउत ने कहा था- सुशांत के पिता दूसरी शादी करना चाहते थे और इसी वजह से सुशांत नाराज थे
  • ‘सामना’ में लिखा- बिहार और दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ चल रही है बड़ी साजिश

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छापी गई खबर पर परिवार वालों ने ऐतराज जताया है। सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह बब्लू ने कहा कि अखबार के संपादक संजय राउत पर मानहानि का केस करेंगे। मुखपत्र में यह लिखा गया है कि सुशांत के पिता केके सिंह दूसरी शादी करने वाले थे, जो पूरी तरह गलत है। साथ ही यह भी लिखा गया कि सुशांत सिंह इससे नाखुश थे, यह बात उन्हें किसी ने बता दी थी। नीरज ने कहा कि लेख में सारी बातें बेबुनियाद हैं। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

‘सामना’ के जरिए सुशांत के परिवार और बिहार सरकार पर हमला
संजय राउत ने ‘सामना’ में सुशांत सिंह के सुसाइड से जुड़ा एक लेख लिखा था। इसमें बिहार और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने सुशांत को लेकर भी कई बातें लिखी थीं। मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा था कि उन दिनों सुशांत के साथ कौन था, जब वह मुंबई में अपना कॅरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे? सुशांत ने जो कुछ हासिल किया, उसके मूल में मुंबई ही रही। पिता केके सिंह से भी सुशांत के रिश्ते ठीक नहीं थे। पिता दूसरी शादी करना चाहते थे, जिससे सुशांत नाखुश थे। केके सिंह को बिहार में केस दर्ज करवाने के लिए उकसाया गया है। आदित्य ठाकरे का इस केस से कोई संबंध नहीं है। इसमें राजनीति हो रही है। ये सब बिहार चुनाव को लेकर साजिश की जा रही है।

राउत का आरोप- महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश हो रही
इससे पहले बिहार सरकार ने सुशांत के सुसाइड केस की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई इस केस जांच कर रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार आमने-सामने है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि मुंबई पुलिस इस केस की जांच करने में सक्षम थी। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा जा रहा है। बिहार और दिल्ली में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश चल रही है। मुंबई पुलिस सच सामने लाना चाहती है।

सुशांत केस पर बिहार के डीजीपी ने कहा-