Home मध्य-प्रदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह निलंबित

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह निलंबित

391

विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त एवं पदेन प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विशाल सिंह को स्थानांतरित स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। श्री सिंह को नगर पालिक निगम भोपाल से नगर परिषद चित्रकूट जिला सतना स्थानांतरित किया गया था। श्री सिंह लगभग एक माह से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

निलंबन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यालय रीवा रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।