Home राजनीति  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 जुलाई को गुजरात आएंगे

 केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 जुलाई को गुजरात आएंगे

425

अहमदाबाद | केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 जुलाई को पहली बार दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं| गुजरात प्रदेश भाजपा ने अमित शाह के जोरदार स्वागत की तैयारियां की हैं| गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतु वाघाणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देशभर में पार्टी को 303 सीटों पर विजय दिलाने के बाद पहली बार अपने गृह राज्य आ रहे हैं| वाघाणी ने कहा कि 3 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे| जहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, विधायक समेत नेता और कार्यकर्ता उनका शानदार स्वागत करेंगे| दोपहर 3 बजे अमित शाह अहमदाबाद महानगर पालिका द्वारा आश्रम रोड पर इंकम टेक्स सर्कल पर नवनिर्मित ऑवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे| शाम 4.30 बजे दिनेश होल में आयोजित कार्यक्रम में नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र के डीके पटेल कम्युनिटी होल और लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे| साथ ही गांधीनगर संसदीय क्षेत्र की 5 जितने तलाटी कचहरी का भी लोकार्पण करेंगे| शाम 5.30 बजे जीएमडीसी कन्वेन्शन होल में अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की 7 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का अभिवादन करेंगे| जीतु वाघाणी ने कहा कि 4 जुलाई को अमित शाह अहमदाबाद के जगन्नाथजी मंदिर में मंगला आरती करेंगे| पिछले कई वर्षों से अमित शाह सपरिवार रथयात्रा से पहले मंदिर में मंगला आरती करते आ रहे हैं और अबकी साल भी इस परंपरा को जारी रखेंगे|