Home धर्म-एवं-ज्योतिष  महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी भक्तों की संख्या |

 महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ी भक्तों की संख्या |

52

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में तीन से चार गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां 20 से 25 हजार लोग दर्शन करने आते थे, अब रोजाना करीब एक लाख लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

4 जुलाई 2023 से महाकाल मंदिर में गिनती करने वाले कैमरे लगे हैं। तब से अब तक यानी 23 अगस्त तक यानी 51 दिन में कुल पौने दो करोड़ लोगों ने दर्शन किए। यानी श्रावण व अधिकमास महीने में औसतन रोज 3.5 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे है। इसके पहले अनुमानित आंकड़े होते थे। देश के बाकी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख लोग भी औसत रोज नहीं पहुंची है। उज्जैन में महाकाल लोक से खंडवा जिले के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जाने वालों की संख्या तीन से चार गुना हो गई है। दूसरे राज्यों से उज्जैन आने वालों में से ज्यादातर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जाते ही हैं। ओंकारेश्वर में दर्शन करने वालों की औसत रोज संख्या पहले 10 से 12 हजार तक थी। अब बढ़कर 40 से 50 हजार तक हो गई है।