Home धर्म-एवं-ज्योतिष शनिवार 06 जुलाई, 2024 से गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा, पुनर्वसु नक्षत्र के...

शनिवार 06 जुलाई, 2024 से गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा, पुनर्वसु नक्षत्र के साथ होगा गुप्त नवरात्र का आरंभ, इस बार 10 दिन की होगी गुप्त नवरात्र

41

इस बार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार 06 जुलाई, 2024 से गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। इस बार देवी आराधना का पर्वकाल 10 दिन का रहेगा। साधक तंत्र, मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए साधना करेंगे।

आचार्य अशोक भारद्वाज के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्र का आरंभ शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र, व्याघात योग व किंस्तुघ्न करण की साक्षी में हो रहा है। इस बार गुप्त नवरात्र 10 दिनों के रहेंगे, श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार नवरात्र में तिथि की वृद्धि होना शुभ माना जाता है।

माँ की उपासना के लिए नवरात्र के दिन विशेष माने जाते हैं। वर्षभर में चार नवरात्र का संयोग बनता है। इसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्र कहे गए हैं। चैत्र व अश्विन के नवरात्र प्रकट तथा माघ व आषाढ़ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र माने जाते हैं।

आदि शक्ति की कृपा प्राप्त करने के लिए देवी की विभिन्न स्तोत्रों का पाठ या मंत्रों के माध्यम से कृपा प्राप्त की जा सकती है। साधक गुप्त नवरात्र में वैदिक उपासना करते है।

नवरात्र के 10 दिनों में 15 जुलाई तक शुभ मांगलिक कार्य के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेंगे। पंचांग की गणना के अनुसार जुलाई माह में 8, 9,11,12 व 15 तारीख में विवाह, गृह आरंभ, वास्तु पूजा, नवीन प्रतीष्ठान का शुभारंभ, वाहन व इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद खरीदने के खास मुहूर्त हैं। इसके बाद 17 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का शुभारंभ हो जाएगा और अगले चार माह मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।