Home Uncategorized &TV पहली बार ‘एक महानायक डॉ. बीआर. आम्बेडकर’

&TV पहली बार ‘एक महानायक डॉ. बीआर. आम्बेडकर’

402

एक प्रसिद्ध कहावत है कि ‘नेता बनते हैं, पैदा नहीं होते।‘ और भारतीय इतिहास में एक ऐसे नेता, जिन्होंने एक क्रांति की अलख ज्य¨त जगाई और एक क्रांति जगाने वाली आवाज बन गए, वो हैं एक महानायक – डॉ. बी. आर. आम्बेडकर। भारतीय संविधान के संस्थापक पिता। एक ऐसा शख्स जिसने लाखों भारतीय दिलों में बड़ा स्थान हासिल किया है। एक उत्कृष्ट नेता जिसकी विरासत अद्वितीय है। कोई अन्य व्यक्ति उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान के बराबर न तो पहुँच सकता है और न उसका अनुमान लगा सकता है।

&TV को इस बात का गर्व है कि वे हिंदी दर्शकों के लिए पहले कभी न सुनाई गई ऐसै एक असाधारण व्यक्तित्व की कहानी और समाज में उनके योगदान को अपने सशक्त सामाजिक ड्रामा एक महानायक – डॉ. बी. आर. आम्बेडकर के माध्यम से पेश कर रहे हैं। स्मृति शिंदे की सोबो फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह शो बाबासाहेब आम्बेडकर की एक प्रेरणादायक कहानी है और पांच साल की उम्र से लेकर भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बनने तक की उनकी प्र¨त्साहित यात्रा है।

इस नई पेशकश के बारे में, विष्णु शंकर, बिजनेस हेड, &TV ने कहा, “डॉ. बी. आर. आम्बेडकर ने लाखों भारतीयों को एक राष्ट्र और एक संविधान के दायरे में लाकर एक एकीकृत भारत की नींव रखी। उनकी शिक्षाएं और मार्गदर्शन आज भी देशभर के भारतीयों के दिल¨ं म्¨ं बसते हैं। भारत के लिए लोकतंत्र को पुनर्परिभाषित करने वाली क्रांति को शुरू करने की उनकी क्षमता ने उन्हें सबसे महान नेता बना दिया। हमें हिंदी दर्शकों के लिए डॉ. बी. आर. आम्बेडकर पर शो पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। मुझे यकीन है कि उनकी कहानी सभी भारतीयों के दिलों को छुएगी और प्रेरित करेगी।”