Home मध्य-प्रदेश दोपहर 3 बजे तक आठ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

दोपहर 3 बजे तक आठ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

390

टीकाकरण महा-अभियान में लोग टीकाकरण केन्द्रों में बड़ी संख्या में आकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में आठ लाख से अधिक व्यक्ति कोरोना का टीका लगवा चुके थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जन-सहभागिता से टीकाकरण के महायज्ञ में शामिल होने की अपील और जन-जागरूकता अभियानों का परिणाम है कि लोग स्व-प्रेरणा से टीका लगवाने टीकाकरण केन्द्र पहुँच रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार लगातार जारी है।

टीकाकरण महाअभियान 21 जून 2021

प्रति घंटे की रिपोर्ट

समय

टीकाकरण

सुबह 10 बजे

60,000

पूर्वान्ह 11 बजे

1,75,653

दोपहर 12 बजे

3,37,938

दोपहर 01 बजे

5,21,920

अपरान्ह 02 बजे

7,10,868

अपरान्ह 03 बजे

8,00,101