Home धर्म-एवं-ज्योतिष करवा चौथ कब है ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,और आपके शहर...

करवा चौथ कब है ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त,और आपके शहर में कब नजर आयेगा चांद

52

करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार 01 नवंबर 2023 को है। जानें आपके शहर में करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय क्या है।

इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023, बुधवार को है। देशभर में लाखों विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, समृद्धि, खुशी और खुशहाली की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ भारत में विवाहित महिलाओं के लिए सबसे विशेष त्योहारों में से एक है।

करवा चौथ पूजा का समय 1 नवंबर को शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है। चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगी।

करवा चौथ व्रत का समय: बुधवार 01 नवंबर, सुबह 06:36 – रात 08:26 तक

करवा चौथ पूजा का समय: 01 नवंबर शाम 05:44 – रात 07:02 तक

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: 01 नवंबर, रात 08:15 पर

दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।

मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।

पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा।

कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा।

पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा।

लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।

वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा।

कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा।

प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।

बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा।

जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।

जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा।

उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।

भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा।

जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।

अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा।

देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।

शिमला : चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर होगा।

चेन्नई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा।

रांची : रात 07 बजकर 56 मिनट पर होगा।

रायपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 17 मिनट पर होगा।