Home Uncategorized राशिफल 09 नवंबर

राशिफल 09 नवंबर

363

मेष:

आज आपको अपने खर्च में संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा से परहेज करें। हो सके तो अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। नकारात्‍मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में किसी प्रकार की बहस विवाद में पड़ने से बचें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

आज पूरा दिन मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ आपको अवश्य मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। व्‍यापार में आज तेजी रह‍ेगी और लाभ होगा। आज आरंभ किया गया काम सफल होगा। यात्राओं से भी लाभ होगा और पारिवारिक जीवन भी सुखमय होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रूझान बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्‍त होगा।
आज अधिक लोगों से संपर्क स्‍थापित कर पाएंगे। बौद्धिक कार्य में रुचि पैदा होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में लाभ होगा। धन लाभ होगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ अवश्य मिलेगा। कागजी कार्रवाई करने से पहले सभी पहलुओं को अच्‍छे से जांच लें। जल्‍दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से नुकसान आपका ही होगा। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। ऑफिस में किसी के साथ संघर्ष या फिर मनमुटाव की नौबत भी आ सकती है। चीजों को अवॉइड करें। वाहन भी सावधानी के साथ धीमी गति से चलाएं। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। दोस्‍तों और परिजनों का आज पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे करीबियों से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। इस वजह से व्‍यय भी अधिक हो सकता है। इससे कतई न घबराएं। आर्थिक मामलों में आज आप कोई प्‍लानिंग कर सकते हैं। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। दांपत्‍य जीवन में भी मधुरता आएगी। दोस्‍तों के साथ खुद को खुश महसूस करेंगे। इस बीच रुका हुआ धन भी आपको प्राप्‍त हो सकता है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:

खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं, किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। सावधानी रखें। गुप्‍त शत्रु आपको आज हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। भाई-बंधु साथ देंगे। भाग्‍य आज 68 फीसदी साथ देगा।
मकर:

नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। प्रिय व्‍यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन में प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। नया रोजगार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज लाभ होगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी और चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कोई महत्‍वपूर्ण कार्य दिया जा सकता है। उपहार भी मिल सकता है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
मीन:

पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। भविष्‍य के लिए धन का संचय करके चलें। फायदे में रहेंगे। आज मनोरंजन के कार्यों पर व्‍यय होगा, लेकिन इससे आपका मूड कुछ हल्‍का हो जाएगा। धार्मिक स्‍थल पर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।